Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड87 हजार लोगों ने अभी तक वापस आने के लिए कराया पंजीकरण

87 हजार लोगों ने अभी तक वापस आने के लिए कराया पंजीकरण

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य से बाहर फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस राज्य में लाने की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम ने संबंधित राज्यों से समन्वय बनाते हुए सुनियोजित तरीके से सारी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उनहोंने कहा कि पूरी सावधानी के साथ व्यक्तिगत दूरी, मास्क, सेनेटाइजेशन आदि मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वंही जिन लोगों को वापस लाया जाना है, कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत उनकी समुचित स्क्रीनिंग हो।

सीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप ही सारी कार्यवाही होनी चाहिए।
राज्य में आने पर यदि होम क्वारेंटाईन किया जाता है तो उसके साथ ही ये भी सुनिश्चित किया जाए कि होम क्वारेंटाईन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। वंही इसके लिये आवश्यक होने पर ग्राम प्रधानों को कुछ अधिकार दिये जा सकते हैं।

सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि अभी तक 87 हजार लोगों ने वापस आने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इनमें अधिकांश लोग पर्वतीय जिलों के हैं।

बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, राधिका झा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments