Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनकांग्रेस-भाजपा के बस में नहीं गैरसैंण को राजधानी बनाना-दिवाकर भट्ट

कांग्रेस-भाजपा के बस में नहीं गैरसैंण को राजधानी बनाना-दिवाकर भट्ट

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का कहना है कि गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने की इच्छाशक्ति न पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में थी और न वर्तमान भाजपा सरकार में है। इन दोनों पार्टियों ने बारी-बारी सत्ता पर काबिज होकर गैरसैंण के नाम पर जनता को छला है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर यूकेडी आंदोलन तेज करेगी।

कचहरी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भट्ट ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र को सिर्फ दो दिन में समेटकर सरकार और विपक्ष ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ भाजपा सरकार गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात कर रही है, वहीं सत्र शीतकालीन आयोजित किया जा रहा है।

भट्ट ने कहा कि गैरसैंण को पूर्णकालिक राजधानी घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने और भाजपा-कांग्रेस की पोल खोलने के लिए गांव बसाओ-राज्य बचाओ अभियान चलाकर जनता के बीच जाएंगे। इसके लिए प्रदेश को तीन मंडलों में बांटा गया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करने के क्रम में उक्रांद (डेमोक्रेटिक) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. पीडी कोठियाल अपने अन्य साथियों के साथ दल में शामिल हो गए हैं। प्रेस वार्ता में उक्रांद के संरक्षक बीडी रतूड़ी, केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments