Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधहोमगार्ड केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानों में चोरी कर रही थी महिला, रंगे...

होमगार्ड केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानों में चोरी कर रही थी महिला, रंगे हाथ गिरफ्तार

ऋषिकेश। होमगार्ड केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानों में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रानीपोखरी शिशुपाल राणा ने बताया कि होमगार्ड केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानों से हेड कांस्टेबल प्रशिक्षण गंभीर सिंह ने सूचना दी कि हमारे प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित छात्रावास के कमरों के ताले तोड़कर पानी की टोंटी तोड़कर चोरी की गई है।

चोरी करने वाली किसी महिला को परिसर से जाते हुए देखा गया। इस सूचना पर तत्काल महिला उपनिरीक्षक प्रीति सैनी और पुलिस टीम को तुरंत होमगार्ड प्रशिक्षण संस्थान थानो भेजा गया। पुलिस टीम ने प्रशिक्षक गंभीर सिंह के साथ मिलकर प्रशिक्षण संस्थान के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चोरी करने वाली महिला संगीता को मय चोरी की पांच टोंटी,तीन मिक्चर टोंटी और चार टूटे हुए तालों के साथ पकड़ा गया। प्रशिक्षक गंभीर सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ पर गिरफ्तार संगीता साहनी पत्नी राजू साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती कांटे के पास थाना डोईवाला जनपद देहरादून ने पुलिस को बताया कि वह कबाड़ बीनने का काम करती है। कई दिनों से थानों के आसपास घूम रही थी, कबाड़ नही मिल रहा था। मौके पर उसने नवनिर्मित भवन को देखा और वहां कोई नहीं था। उस पर उसने मौके का फायदा उठाकर चोरी की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments