Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरलपता युवक की बरामदगी को लेकर भीम आर्मी का धरना जारी

लपता युवक की बरामदगी को लेकर भीम आर्मी का धरना जारी

देहरादून। संवाददाता। टिहरी जिलें के घनसाली स्थित गंगी गांव के लापता दलित युवक का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। जिसकों लेकर ग्रामीणों का भीम आर्मी के बैनर तले वीरवार को परेड ग्राउंड स्थित हिंदी भवन के सामने धरना प्रदर्शन जारी रहा।

पिछले कुछ दिनों से गंगी गांव के लापता युवक को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों की शुद लेने वीरवार को शासन और प्रशासन का कोई नुमाइंदा नहीं आया। जिसकों लेकर ग्रामीण क्षुब्ध दिखें। उन्होंने बताया कि युवक की गुमशुदगी को लेकर थाना घनसाली में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। मगर पुलिस प्रशासन इस ओर कुछ करता नहीं दिख रहा है। इतने दिन गुजरने के बाद भी लापता युवक राकेश का कुछ पता नहीं लगा है। धरना प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार, अंकित, सुजित, गोविंद वर्मन, पुजसिंह, जोनू, पंकज, रोहित, राज, गौतम, जोगिन्द्र, प्रमोद, सन्नी, मिंटू, कवरपाल, राजन, दिपक, विशु, प्रमोद महाजन, कमल सिह वालिया, महक सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments