Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअपनी समस्याएं सीधे ''त्रिवेंद्र सिंह रावत एप'' में मुख्यमंत्री को बतायें; तरीका...

अपनी समस्याएं सीधे ”त्रिवेंद्र सिंह रावत एप” में मुख्यमंत्री को बतायें; तरीका हम बता रहे हैं

देहरादून : अब आम जनता अपनी समस्याएं सीधे सीएम के सामने रख सकती है। इसके लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत एप लॉन्च किया गया है। यह एप जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, जन शिकायतों को सुनने और उनका तुरंत समाधान निकालने में मददगार साबित होगा।

उत्तराखंड की जनता अब अपने स्मार्टफोन के जरिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सीधे जुड़ सकती है। दरअसल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए जनसंवाद में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में सचिवालय में मुख्यमंत्री ने त्रिवेंद्र सिंह रावत एप लॉन्च किया है।

कैसे करें डाउनलोड

इस मोबाइल एप को एंड्रायड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर और आइ फोन में एप्पल स्टोर में जाकरत्रिवेंद्र सिंह रावत टाइप करके डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के कंटेंट इंग्लिश और हिंदी दोनों ही भाषाओं में पढ़े जा सकते हैं।

एप से होने वाले फायदे 

यह एप जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, जन शिकायतों को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण में मददगार साबित होगा। एप पर आने वाली जनशिकायतों का संज्ञान लेकर उनका त्वरित निस्तारण किया जायेगा। एप के माध्यम से देश के किसी भी कोने से सीधे  मुख्यमंत्री से जुड़ा जा सकेगा।

शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी जा सकेगी। एप के जरिए समाधान पोर्टल पर भी शिकायतें और सुझाव दर्ज किए जा सकते है। वहीं एप के जरिए उत्तराखंड सरकार से संबंधित सभी खबरों को एक क्लिक से पढ़ या वीडियो देख सकते हैं।

सरकार की योजनाओं की जानकारी, उनकी प्रगति और नए प्रयासों के बारे में एप से जानकारी मिल सकेगी। एप पर सीएम द्वारा किए गए ट्वीट भी देखे जा सकते हैं। एप पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों और एसएसपी के फोन नंबर मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर जनता सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकती है। युवा वर्ग सीधे तौर पर एप के जरिए मुख्यमंत्री से जुड़ सकता है।

इसके अलावा इस एप से सीएम के के दैनिक भ्रमण और कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध होगी। एप से अपने आसपास और क्षेत्र की किसी भी घटना या कार्यक्रम की सूचना सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा सकती है। एप लॉन्च पर सीएम ने कहा कि उम्मीद है एप सरकार और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सार्थक सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments