Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीदून में अफगानिस्तान के मतीन ने जीता स्वर्ण पदक

दून में अफगानिस्तान के मतीन ने जीता स्वर्ण पदक

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड स्पोर्टस ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के कैडट पुरुष वर्ग के अंडर-45 किग्रा भारवर्ग में अफगानिस्तान के मोहम्मद मतीन नजीरी ने स्वर्ण पदक जीता।

महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में चल रही प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। कैडेट पुरुष अंडर-45 किग्रा भारवर्ग में अफगानिस्तान के मोहम्मद मतीन नजीरी ने भारत के कुशान को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। सीनियर महिला अंडर-57 किग्रा में अफगानिस्तान की तमन्ना फ्रोटन ने भारत की शालिनी विश्वकर्मा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक कब्जाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments