Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरहिमाचल और गुजरात जीत के जश्न में उत्तराखण्ड भाजपा ढ़ोल नगाड़ों में...

हिमाचल और गुजरात जीत के जश्न में उत्तराखण्ड भाजपा ढ़ोल नगाड़ों में थिरकी

देहरादून। संवाददाता। हिमाचल और गुजरात जीत का जश्न दून स्थिति भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी देखने को मिला। कार्याकर्ता जीत की खुशी में ढ़ोल नगाड़ों पर थिरकते दिखते। इस दौरान कार्यकर्ता नमों-नमों का जाप करंेगे भाजपा का सपना साकार करेंगे कहते दिखें। खुशी के माहौल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कार्यकर्ताओं के बीच आने से खुद को नहीं रोक पाये।

भाजपा की हिमाचल और गुजरात विधानसभा जीत का असर उत्तराखण्ड में साफ तौर पर देखने को मिला। प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया। कार्यालय का माहौल पूरी तरह से जश्न में सराबोर दिखा। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान शीर्ष नेताआंे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments