Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरटिहरी के गंगी गांव का लापता दलित युवक बरामद

टिहरी के गंगी गांव का लापता दलित युवक बरामद

आखिर इतने दिनों से किस की निगाह में था गुमशुदा राकेशः पुलिस बताने से मुकर रही

देहरादून। संवाददाता। पिछले कई दिनों से टिहरी के गंगी गांव का दलित युवक राकेश शादी समारोह के बाद से लापता चल रहा था। जिसे पुलिस ने मंगलवार शाम परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामलें में अब पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।

जानकारी के अनुसार युवक की बरामदगी के लिए परिजन कई दिनों से परेड ग्राउंड में धरनारत थे। मंगलवार को पुलिस उसके माता-पिता को थाने ले गई। जिसके बाद शाम को युवक धरना स्थल पर परिजनों के साथ पहुंचा। युवक को स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकों ने स्वस्थ बताया है।

वहीं दून पुलिस मामलें में कुछ भी जानकारी देने से बच रही है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इतने दिनों से गुमशुदा राकेश किस के कब्जें में और किस स्थान पर था। यदि वो खुद ही लापता हुआ तो पुलिस जानकारी स्पष्ट क्यों नहीं कर रही है। मामलें में अभी कई पेच सामने आने बाकी है। वहीं परिजन बेटे को वापस पाकर ईश्वर का शुक्र गुजार करते नहीं थक रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments