Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरइंद्रमणि बडोनी की 93 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर दिन भर...

इंद्रमणि बडोनी की 93 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर दिन भर होता रहा माल्यार्पण

उत्तराखंड आंदोलन के जननायक पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी को उनकी 93 वीं जयंती पर अनेक संगठनों द्वारा पुष्पाजंलि दी गई। घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर दिन भर माल्यार्पण करने वालों का तांता लगा रहा।

देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुबह बड़ी संख्या में केंद्रीय कार्यालय में एकत्र हुए जहां उत्तराखंड राज्य निर्माण के प्रणेता महापुरूष को पुष्पांजलि दी गई। दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी ने पर्वतीय गांधी के साथ अपने संस्मरणों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि दल आज भी उनकी भावना के अनुरूप राजधानी गैरसैंण के मामले में अपने स्टैंड पर कायम है। महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा कि स्वर्गीय बडोनी के नेतृत्व में चले आंदोलन की बदौलत देश में एक नहीं बल्कि 3 नए राज्यों का उदय हुआ। कई दशकों से पृथक राज्य की लड़ाई लड़ रहे झारखंड और छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी उनकी प्रेरणा का अहम योगदान रहा। इसके बाद दोपहर में दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी घंटाघर स्थित पर्वतीय गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे। जहां सभी ने माल्यार्पण करने के साथ राज्यहित में आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। संकल्प लेने वालों में केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष दीपक गैरोला, केंद्रीय मीडिया प्रभारी देवेंद्र चमोली, केंद्रीय सचिव धर्मेंद्र कठैत, केंद्रीय महामंत्री बहादुर सिंह रावत, केंद्रीय महामंत्री डीके पाल, अर्जुन सिंह रावत, विजेंद्र सिंह रावत, ओमी उनियाल, वीरेंद्र बिष्ट, गौरव उनियाल, ललित कुमार, ललित घिल्डियाल, विजय क्षेत्री, धीरेंद्र बिष्ट, सचिन उपाध्याय शामिल थे।

आंदोलनकारियों ने किया माल्यार्पण

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने उत्तराखंड आंदोलन के जननायक पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी को उनकी 93 वीं जयंती पर याद किया। घंटाघर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए वरिष्ठ आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, ओमी उनियाल, प्रदीप कुकरेती, रामलाल खंडूड़ी, सुलोचना भट्ट, कमल गुसांई, योगेश भट्ट, प्रभात डंडरियाल, वीरेन्द्र गुसांई, सुदेश नेगी, देवेन्द्र राणा, विक्रम गुसांई, चंद्रमोहन सिंह नेगी, मोहन थापा, जीतपाल सिंह, धर्मपाल सिंह रावत, शीशपाल गुसांई पहुंचे। मंच अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी प्रतिमा स्थल को प्रेरणा स्थल के रूप में मान्यता देने की मांग की है। संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दल ने गीत संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेयर विनोद चमोली भी मौके पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे। नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा, राकेश नौटियाल, नवनीत सेठी, केशव उनियाल आदि ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments