Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री की विभागीय बजट खर्च पर रहेगी नजर, उत्कर्ष डेश बोर्ड हुआ...

मुख्यमंत्री की विभागीय बजट खर्च पर रहेगी नजर, उत्कर्ष डेश बोर्ड हुआ तैयार

देहरादून। संवाददाता। अब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उनसे जुड़े विभागों को लेकर उत्तराखण्ड सरकार ने अपना उत्कर्ष डेस्क बोर्ड जारी किया है। जो गुजरात की फ्री आॅफ कैपिटल नामक कंपनी द्वारा बनाया गया है। इसका उद्ेश्य प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल इंडिया की नीति को बढ़ावा देना है।

आईटीडीएम के अंतर्गत स्टेट मिशन टीम के सीनियर प्रोग्रामर आलोक तोमर ने उत्तराखण्ड रिपोर्ट से खास बातचीत में बताया कि हमारे प्रोग्राम का मकसद सरकारी योजनाओं की कार्यप्रणाली और वर्तमान स्थिति को दर्शाता है। इससे जनता के बीच नवीन योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments