Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरशीशमबाड़ा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 58 बीघा से अतिक्रमण हटा

शीशमबाड़ा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 58 बीघा से अतिक्रमण हटा

देहरादून। संवाददाता। देहरादून के शीशमबाड़ा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 58 बीघा से अधिक जमीन पर बसी अवैध बस्ती पर आखिरकार प्रशासन की जेसीबी चल गई। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान कब्जाधारियों के तेवर दिखाए। भारी फोर्स की मौजदूगी में पुलिस के आगे किसी की एक न चली।

शीशमबाड़ा के मलिन नई बस्ती में राज्य सरकार ने सीआरपीएफ को करीब 58 बीघा जमीन आवंटित की है। मगर इस जमीन पर बरसों से कब्जा है। यहां लोग पक्के निर्माण कर रह रहे हैं। इनको यहां से हटाना प्रशासन के लिए सिरदर्दी बन गया था। कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने 320 घरों को नोटिस दे अवैध कब्जे को खाली करने को कहा था।

सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुधवार सुबह भारी पुलिस बल शीशमबाड़ा पहुंचा। देहरादून जिला प्रशासन और विकास नगर तहसील प्रशासन ने बुधवार सुबह 9रू00 बजे अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाही शुरू की। प्रशासन ने जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण कर बनाए गए भवनों को तोड़ डाला। इस दौरान लोग सामान समेटने में लगे रहे। पुलिस के साए में प्रशासन की कार्रवाई से लोग दहशत में हैं। लेकिन अपने घरों को उजड़ते देख महिलाएं और बच्चे रोते बिलखते नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments