Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबाबी कटारिया के खिलाफ 25 हजार का इनाम, अब कुर्की की कार्रवाई...

बाबी कटारिया के खिलाफ 25 हजार का इनाम, अब कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश

देहरादून: पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुके बाबी कटारिया पर दून पुलिस बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने एसएसपी देहरादून को बाबी पर 25 हजार रुपये इनाम और कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।

देहरादून के कैंट कोतवाली में दर्ज है मुकदमा
इससे पहले बाबी कटारिया के खिलाफ आइटी एक्ट सहित कई धाराओं में कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। नोटिस देने के वाबजूद वह अब तक पेश नहीं हुआ। दूसरी ओर इस बीच दो दिन पहले ही बाबी कटारिया कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल की, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। जबकि सारा दिन पुलिस कोर्ट के परिसर में उसकी घेराबंदी करती रही।

बाबी पर सड़क के बीचोंबीच शराब पीने का आरोप
बाबी पर देहरादून जिले में किमाड़ी सड़क पर बीचों बीच कुर्सी और टेबल लगाकर शराब पीने और खतरनाक ढंग से बुलेट चलाने का आरोप है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर बीती 11 अगस्त को कैंट कोतवाली में बाबी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

आत्मसमर्पण के लिए दिया था प्रार्थना पत्र
देहरादून के किमाड़ी रोड पर सड़क के बीचोंबीच कुर्सी-टेबल लगाकर शराब पीने के आरोपित यूट्यूबर बाबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया, पर वह कोर्ट नहीं पहुंचा। पुलिस की एक टीम कोर्ट में बाबी का इंतजार करने के बाद वहां से लौट गई। हालांकि, शाम पांच बजे तक पुलिस के कुछ जवान कोर्ट के पास चक्कर लगाते रहे।

कौन है बाबी कटारिया
बाबी कटारिया (बलवंत कटारिया) इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वह हरियाणा के गुरुग्राम के बसई गांव का रहने वाला है। उसके इंस्टाग्राम पर छह लाख से ज्यादा फालोवर हैं। बाबी बाडी बिल्डिंग का शौक रखता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments