Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री का दावा : प्रदेश में नौ महीने में दूध उत्पादन दोगुना...

मुख्यमंत्री का दावा : प्रदेश में नौ महीने में दूध उत्पादन दोगुना हुआ

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री का दावा है कि पिछले नौ महीने के भीतर प्रदेश में दूध का उत्पादन दोगुना हो गया है। मुख्यमंत्री बीते बृहस्पितिवार को रिंग रोड स्थित किसान भवन में डेयरी फैडरेशन के वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में प्रतिभाग करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए पिछले नौ माह में ठोस प्रयास किये गये हैं। जिसका परिणाम यह हुआ है कि इन नौ महीनों में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 1.09 लाख लीटर से बढ़कर सवा दो लाख लीटर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए बाहरी राज्यों से गायों की खरीद की जा सकती है। दुग्ध व्यवसाय के लिए हमेशा अच्छा बाजार मूल्य उपलब्ध रहता है। यह ऐसा उत्पाद है, जिसकी आवश्यकता हमेशा बनी रहती है। इसलिए लोगों को दुग्ध व डेयरी उद्योग में काम शुरू करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक दुग्ध उत्पादन से जहां किसानों की अच्छी आमदनी होगी, वहीं नई पीढ़ी को उत्तम दुग्ध से स्वास्य लाभ भी मिलेगा। उन्होंने घोषणा की है कि पशु आहार में प्रति क्विंटल 80 रुपये की कमी की जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गंगा गाय योजना के तहत दो महिला पशुपालकों को गाय भेंट की एवं दो महिलाओं को गाय खरीदने के लिए 40-40 हजार रुपये के चेक प्रदान किये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सहकारी फेडरेशन लि. की पत्रिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में डेयरी विकास मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि जनवरी, 2018 में मुख्यमंत्री कामधेनु डेयरी योजना की शुरुआत की जायेगी। किसान कल्याण योजना के तहत 22 हजार कृषकों ने पशुपालन के लिए ऋण लिया है। यह आने वाले समय में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए अच्छे संकेत हैं। इस अवसर पर दुग्ध फेडरेशन के अध्यक्ष राजबीर सिंह, यू़सीएफ के चेयरमैन धनश्याम नौटियाल एवं दुग्ध संध के तमाम पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments