Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअगले शिक्षा सत्र से बंद हो जाएंगे राज्य के 254 शून्य छात्र...

अगले शिक्षा सत्र से बंद हो जाएंगे राज्य के 254 शून्य छात्र संख्या वाले स्कूल

देहरादून : राज्य के 254 स्कूल अगले शैक्षिक सत्र से बंद होने जा रहे हैं। पहले चरण में शून्य छात्र संख्या वाले इन स्कूलों के समायोजन का खाका तैयार हो गया है।

बता दें कि स्कूलों की संख्या कम करने और स्थिति सुधारने के लिए शिक्षा मंत्री ने उन स्कूलों का एकीकरण करने के निर्देश दिए हैं, जिनमें छात्रों की संख्या कम है। ऐसे प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर स्कूलों के अलावा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कॉलेजों के विलय की भी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

शिक्षा विभाग के स्कूलों के एकीकरण करने के फैसले को लेकर शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। अप्रैल से पहले चरण में चिह्नित किए गए 254 स्कूलों का विलय हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश के करीब 20 हजार स्कूलों में से लगभग 3 हजार स्कूलों को एकीकरण के लिए चुना गया है।

पहाड़ में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां पर कक्षा एक से 12 तक के बच्चों को एक ही परिसर में लाने से फायदा होगा। एक किमी के दायरे में आने वाले बेसिक और तीन किमी के दायरे में आने वाले जूनियर हाईस्कूल के अलावा पांच किमी के दायरे में आने वाले हाईस्कूल, इंटर के स्कूल एकीकरण के दायरे में हैं।

स्कूलों के एकीकरण के लिए विभाग की ओर से जो सर्वे कराया गया था, उसकी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के विलयीकरण को शुरू करने का फैसला लिया है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के अनुसार अप्रैल में पहले चरण की विलयीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से काम शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments