Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगृह मंत्रियों का चिंतन शिविर : आंतरिक व सीमांत सुरक्षा, साइबर क्राइम...

गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर : आंतरिक व सीमांत सुरक्षा, साइबर क्राइम के मुद्दे उठाएगा उत्तराखंड

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह गुरुवार और शुक्रवार को हरियाणा के सूरजकुंड में होने वाले गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। इस चिंतन शिविर में उत्तराखंड आंतरिक, सीमांत सुरक्षा और साइबर क्राइम के विषय प्रमुखता से उठाएगा। इसके साथ ही साइबर क्राइम विषय पर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार प्रस्तुतीकरण भी देंगे।

सूरजकुंड में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर
गुरुवार से सूरजकुंड में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें गृह मंत्रियों के साथ ही राज्यों के गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही गृह विभाग देख रहे हैं। ऐसे में इस सम्मेलन में वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सम्मेलन में उत्तराखंड आंतरिक, सीमांत सुरक्षा व साइबर क्राइम से संबंधित विषय पर चर्चा करेगा।

उत्तराखंड में तेजी से जनसांख्यिकी बदलाव
दरअसल, उत्तराखंड में तेजी से जनसांख्यिकी बदलाव हुआ है। इससे कुछ समय पहले प्रदेश में आतंकी भी पकड़े गए हैं। आंतरिक सुरक्षा उत्तराखंड के लिए अहम है। इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सीमांत प्रदेश होने के नाते हुए सीमा सुरक्षा को लेकर लगातार केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के बारे में सम्मेलन में चर्चा की जाएगी।

साइबर क्राइम आंतरिक व सीमा सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इस क्षेत्र में उत्तराखंड लंबे समय से काम कर रहा है। यहां अलग से साइबर सेल का भी गठन किया गया है। यही कारण भी है कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार इस संबंध में प्रस्तुतीकरण देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार व शुक्रवार को सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को वह नई दिल्ली में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments