Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डCBSC की रद्द हुई 10वी की परीक्षा का परिणाम जून में होगा...

CBSC की रद्द हुई 10वी की परीक्षा का परिणाम जून में होगा घोषित , ऐसे दिए जाएंगे अंक , अंक निर्धारण नीति की घोषणा

सीबीएसई ने कोविड-19 की वजह से रद्द की गईं 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई अंक निर्धारण नीति की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक विषय में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन और 80 अंक सत्र के दौरान हुई परीक्षाओं पर आधारित होंगे। जानकारी के अनुसार, परीक्षा के परिणाम इसी साल जून में घोषित किए जाएंगे। कोरोना वायरस के बेहताशा बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अप्रैल माह में ही कक्षा 10वीं की परीक्षाएं स्थगित करने के फैसले की घोषणा की थी। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया था, इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।कोविड-19 मामलों में आए उछाल को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ये परीक्षा मूल रूप से मई और जून में आयोजित होने वाली थी। पीएम मोदी ने कहा था कि छात्रों की भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।बता दें कि सीबीएसई के परीक्षाएं स्थगित करने आदेश से पहले ही कई राज्य सरकारों ने इसी तरह के फैसले लिए थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र ने अपने राज्य बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। तब इसी तरह के फैसले लेने पर अन्य राज्यों की सरकारें भी विचार कर रही थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments