Sunday, March 8, 2026
HomeअपराधDGP एक्शन में , FSL और CBCID का निरीक्षण और समीक्षा की

DGP एक्शन में , FSL और CBCID का निरीक्षण और समीक्षा की

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), देहरादून एवं अपराध अनुसंधान विभाग, उत्तराखण्ड (CBCID) का निरीक्षण कर उनके कार्यों की समीक्षा की गई।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक महोदय ने कहा कि FSL में वैज्ञानिकों एवं कार्मिकों की कमी के कारण फॉरेंसिक मालों के परीक्षण में विलम्ब हो रहा है। इसलिए FSL में वैज्ञानिक, ज्येष्ठ वैज्ञानिक, सहायक आदि पद की जो भी रिक्तियां हैं उस संबंध में लोक सेवा आयोग एवं अधीनस्थ सेवा चयन अयोग के अधिकारियों से संपर्क कर भर्ती की प्रक्रिया अतिशीघ्र प्रारंभ कर ली जाए, ताकि मालों के परीक्षण की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र की जा सके।

अपराध अनुसंधान विभाग, उत्तराखण्ड (CBCID) के निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक महोदय ने लंबे समय से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments