Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से देहरादून-दिल्ली हाईवे पर सुचारू हो जाएगा यातायात, कांवड़ यात्रा के...

आज से देहरादून-दिल्ली हाईवे पर सुचारू हो जाएगा यातायात, कांवड़ यात्रा के चलते वाया करनाल दिल्ली जा रही थीं बसें

देहरादून: कांवड़ यात्रा के चलते परिवर्तित देहरादून-दिल्ली राजमार्ग पर आज से आवागमन सुचारू हो जाएगा। बीस जुलाई से मुजफ्फरनगर-मेरठ-गाजियाबाद मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर दून से दिल्ली की तरफ जाने वाली समस्त बसें व निजी वाहन सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से वाया यमुनानगर-करनाल-पानीपत होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे थे।

नया मार्ग 59 किमी अधिक होने से यात्रियों की जेब पर भी भारी पड़ रहा था। आज से पुराने मार्ग पर बस संचालन सुचारू होने के साथ ही यात्रियों से लिया जा रहा अतिरिक्त किराया भी कम हो जाएगा। दून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की से दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों का मार्ग भी सामान्य हो जाएगा।

कांवड़ यात्रा के कारण पुलिस-प्रशासन ने गत 20 जुलाई से मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया था। इस कारण दून से दिल्ली, फरीदाबाद समेत गुरुग्राम, जयपुर, अलवर, आगरा की तरफ जाने वाली परिवहन निगम की बसें वाया छुटमलपुर-सहारनपुर एक्सप्रेस से करनाल, पानीपत होकर संचालित हो रही थीं।

मेरठ मार्ग पर भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने 23 जुलाई से निजी वाहनों का मार्ग भी वाया करनाल कर दिया। वहीं, कांवड़ की भीड़ कम होने पर पहले ऋषिकेश व हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जाने वाली बसें वाया बिजनौर जा रही थीं, लेकिन बाद में इन्हें भी देहरादून होकर सहारनपुर एक्सप्रेस से वाया करनाल भेजा गया।

बता दें कि, मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग पर देहरादून से दिल्ली की दूरी 258 किमी है, जबकि परिवर्तित मार्ग पर यह दूरी 317 किमी हो गई थी। दूरी में आए 59 किमी के अंतर से रोडवेज बसों का किराया बढ़ गया था, साथ ही यात्रा में दो घंटे अधिक भी लग रहे थे।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि आज से दिल्ली मार्ग सुचारू हो जाएगा और बस संचालन निर्धारित मार्ग से किया जाएगा।

दून-दिल्ली मार्ग पर किराया

बस, किराया

साधारण, 357 रुपये

एसी जनरथ, 525 रुपये

वाल्वो, 888 रुपये

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments