Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डHNB उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह, 1320 छात्रों को दी...

HNB उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह, 1320 छात्रों को दी जाएगी डिग्री

देहरादून: हेमवंती नदंन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का पाचवां दीक्षा समारोह वन अनुसंधान संस्थान स्थित दीक्षा सभागार में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सिंह मुख्य अतिथि व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि हैं। इस दौरान 1320 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

चार लोगों को दी जाएगी मानद उपाधि
विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने अतिथियों का स्वागत के दौरान बताया कि इस बार चार लोग को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें प्रो. आरके शर्मा, ले. जनरल (डा) वेद चतुर्वेदी और फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित ललिता बिष्ट व लीला भंडारी शामिल हैं।

दो चिकित्‍सक को किया जाएगा सम्‍मानित
इसके अलावा विवि के प्रथम कुलपति रहे डा. एमसी पंत की याद में दो चिकित्सक डा. दीपिका जोशी व डा. दीपिका चौहान को भी सम्मानित किया जाएगा। डिग्री प्राप्त करने वालों में 34 एमडी, 20 एमएस, 270 एमबीबीएस, 9 एमफील, 56 एमएससी नर्सिंग, 115 पोस्ट बेसिग बीएससी नर्सिंग, 538 बीएससी नर्सिंग, 126 बीएमएलटी, 42 बीएससी एमएम, 36 बीएससी आप्टोमेट्री, 84 बीएमआरआइटी व डीएमएलटी के आठ छात्र शामिल हैं। इसके अलावा 80 लोग को सिलवर, गोल्ड व चांसलर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments