Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डIgas 2022: लोकसंस्‍कृति के पर्व का उल्‍लास आज, गृहमंत्री अमित शाह सहित...

Igas 2022: लोकसंस्‍कृति के पर्व का उल्‍लास आज, गृहमंत्री अमित शाह सहित सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं

Igas 2022 : इंटरनेट मीडिया पर उत्‍तराखंडवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दी।

देहरादून: उत्‍तराखंड में शुक्रवार को इगास बग्‍वाल का पर्व उल्‍लास के साथ मनाया जाएगा। लोकसंस्‍कृति के पर्व पर गृहमंत्री अमित शाह सहित मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दीं। भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने भी इंटरनेट मीडिया पर उत्‍तराखंडवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा है कि उत्तराखंड के सभी भाइयों-बहनों को इगास की हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता तथा लोक कला को समर्पित यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।

सेल्फी विद फेमिली अभियान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के आंचलिक पर्व इगास पर सेल्फी विद फेमिली अभियान के अंतर्गत तीन विजताओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। देर रात इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट कर मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

पोस्ट में उल्लेख किया गया है कि बूढ़ी दीवाली और इगास को प्रोत्साहन देने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इगास मनाते हुए सेल्फी लेते हुए इसे सूचना विभाग को भेजने पर तीन विजताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सरकार विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान करेगी।

राज्यपाल और मुख्‍यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। यह त्यौहार उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने लोकपर्व व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है।

हमारे लोकपर्व हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि हमारे लोकपर्व हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान हैं। यहां इगास व बूढ़ी दीवाली मनाने की परंपरा है। सभी इस त्यौहार को मना सकें, इसलिए सरकार ने इस पर्व पर अवकाश घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि केवल अवकाश देने से लोक संस्कृति समृद्ध नहीं होगी, बल्कि ऐसे पर्वों को जनसहभागिता व पूरे उत्साह के साथ मना कर जड़ें मजबूत करनी होंगी। उन्होंने अपील की कि सभी अपने गांव पहुंचें और इस लोकपर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

संस्कृति और परंपराओं को बचाने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी की : ऋतु खंडूड़ी
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और प्रदेश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।

उन्होंने सभी से इस पर्व को मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि संस्कृति और परंपराओं को बचाने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी की है। धर्मस्व, संस्कृति व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों को अपनी संस्कृति से जुडऩे के साथ ही इस पर्व को उत्साह व उमंग के साथ मनाने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments