Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डIPL 2020 में एंकरिंग करती नजर आएंगी उत्तराखंड की तान्या

IPL 2020 में एंकरिंग करती नजर आएंगी उत्तराखंड की तान्या

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी तान्या पुरोहित ने एकबार फिर से राज्य का नाम रोशन किया है। इसबार वो IPL 2020 में एंकरिंग करती नजर आने वाली हैं। इससे पहले तान्या NH-10 फिल्म में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वो कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल में भी अपनी एंकरिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक निवासी तान्या पुरोहित आइपीएल के 13 वें सीजन में एंकरिंग करने जा रही हैं। उनका परिवार पौड़ी जिले के श्रीनगर में रहता है। तान्या के पिता डॉ. डीआर पुरोहित गढ़वाल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। साथ ही उनका नाम उत्तराखंड के जाने-माने संस्कृति प्रेमी और रंगकर्मियों में आता है। इसके साथ ही तान्या के पति दीपक डोभाल एक न्यूज चैनल में कार्यरत हैं। साथ ही रंगमंच और लोक संस्कृति से इनका भी गहरा जुड़ाव रहा है। वे श्रीनगर गढ़वाल के रहने वाले हैं।

लंबे समय तक जुड़ी रहीं थिएटर से  

तान्या पुरोहित की स्कूलिंग पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल से हुई है। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से एमए मास कम्युनिकेशन किया है। वे काफी लंबे समय तक थियेटर से भी जुड़ी रहीं। कॉलेज में भी कई नाटकों के जरिए उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई।

तान्या मॉडलिंग भी कर चुकी हैं और NH-10 मूवी में भी अपना अभिनय दिखा चुकी हैं, जिसकी काफी सराहना भी हुई। हाल ही में वो स्पोर्ट्स चैनल से जुड़ी हुई हैं। तान्या की मां एक हाउस वाइफ हैं। उनका एक छोटा भाई और बड़ी बहन हैं। उनकी बड़ी बहन ने भी मास्क कॉम किया है।

सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच होगा पहला मैच  

आपको बता दें कि 19 सितंबर यानी आज से इंडियन प्रीमियर लीग(आइपीएल) शुरू होने जा रहा है। इसका पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले छह महीने से भारतीय टीम किसी भी बड़े स्तर पर अभीतक मैदान में नहीं उतर पाई है। ऐसे में आइपीएल का शुरू होना दर्शकों के लिए भी किसी रोमांच से कम नहीं है, क्योंकि उनके चहेते खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। आइपीएल को लेकर उत्तराखंड में भी खेल प्रेमी काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही तान्या पुरोहित का आइपीएल में शामिल होना उत्तराखंड के खेल प्रेमियों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।

तान्या के दोस्त भी हैं बेहद खुश 

तान्या पुरोहित की आइपीएल में एंकरिंग देखने के लिए उनके कॉलेज मेट भी काफी बेताब हैं। वो तान्या की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। उनके क्लासमेट सुरेश ढौंढियाल और नवीन नेगी ने बताया कि तान्या कॉलेज टाइम से ही काफी होनहार थीं। उन्होंने कई नाटकों में परफॉर्म किया। उनका अभिनय काबिले तारीफ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments