Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहाविद्यालयों के एक लाख छात्रों को दीपावली से पहले मिलेंगे टैबलेट

महाविद्यालयों के एक लाख छात्रों को दीपावली से पहले मिलेंगे टैबलेट

उत्तराखंड में महाविद्यालयों के एक लाख छात्र-छात्राओं को दीपावली से पहले टैबलेट मिलेंगे। विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टैबलेट देने की घोषणा की थी। शुक्रवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए अधिकारियों को क्रय प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने महाविद्यालयों में रोजगारपरक शिक्षा से संबंधित विषय शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। छात्रहित में रोजगारपरक विषयों की पढ़ाई की जाए। छात्रों की आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप विषयों के चयन पर ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा विषय के रूप में पढ़ाए जाने एवं उद्योगों के अनुकूल व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में उच्च शिक्षा की व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देने को कहा ताकि छात्रों को बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा का वातावरण उपलब्ध हों। बैठक में राज्य के विभिन्न विकासखंडों में महाविद्यालयों की स्थापना, पूर्व में स्थापित महाविद्यालयों के उच्चीकरण, नए विषय खोले जाने एवं शिक्षकों के पद सृजित करने पर भी चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments