Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डSDRF उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर ने निवास को दिया रेणी त्रासदी से...

SDRF उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर ने निवास को दिया रेणी त्रासदी से प्रभावित परिवार को अपना भवन

रेणी गाँव की भयानक त्रासदी ने जहां अनेक जिंदगियों को लील लिया वही गाँव के अनेक भवनों को तहस नहस कर लिया , इसी आपदा में 85 वर्षीय सोणा देवी का भवन भी बाढ़ जी जद में आकर क्षतिग्रस्त हो गया जिस कारण बुजर्ग महिला अपनी पुत्री के साथ रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी
ऐसी परिस्थितियों में SDRF उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर श्री हरक सिंह राणा ने स्वयं आगे आकर रेणी गाँव मे स्थित अपना 3 कमरों का भवन महिला को रहने को दिया, श्री राणा जी जो विगत 7 साल से SDRF में नियुक्त है अपने सरल एवम सौम्य स्वभाव के साथ ही ईमानदार ऑफिसर में जाने जाते वे स्वयं रेणी गाँव के निवासी है एवमं त्रासदी के पश्चात से ही प्रभावित क्षेत्र में रेस्कयू कार्य मे लगे हुए है श्री राणा का परिवार वर्तमान में जोलीग्रांट में रहता है
इंस्पेक्टर राणा के इस कार्य की समस्त गाँव ओर डिपार्टमेंट में सराहना की जा रही है स्वयं श्री नवनीत सिंह भुल्लर सेनानायक SDRF ने इंस्पेक्टर हरक सिंह के इस निर्णय की प्रशंसा की ओर कहा इस प्रकार के मानवीय कार्यो से पुलिस और समाज के आपसी सम्बन्धो में प्रगाढ़ता आती है ओर आपसी विश्वास की भावना को बल मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments