Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डSDRF जवान राजेन्द्र नाथ ने रचा एक और कीर्तिमान,यूरोप महाद्वीप की सबसे...

SDRF जवान राजेन्द्र नाथ ने रचा एक और कीर्तिमान,यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस किया फतह

एसडीआरएफ जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने बहुत खराब मौसम मे यूरोप महाद्वीप स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस् को फतह करके इतिहास रचा है। ऐसा करने वाले वह उत्तराखंड पुलिस के प्रथम पुलिस कर्मी बन गए है।  360 एक्सप्लोरर महाराष्ट्र द्वारा 09 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया था।

जिसका उदेश्य स्वतंत्रता दिवस पर माउंट एलब्रुस पर आरोहण कर भारतीय ध्वज फहराना था लेकिन 13,14 और 15 को खराब मौसम की चेतावनी चलते टीम ने बड़ा साहस दिखाते हुए 12 अगस्त को ही एल्ब्रुस् को फतह कर वहा तिरंगा फहराया | वर्ष 2001 से पुलिस में सेवा दे रहे आरक्षी राजेन्द्र नाथ पूर्व में भी एक कीर्तिमान हासिल कर चुके है।

यह उत्तराखंड के प्रथम पुलिसकर्मी बने है जिन्होंने माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया है। माउंट त्रिशूल को पर्वतारोहियों द्वारा प्री- एवरेस्ट के रूप में किया जाता है। राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी सतोपंथ, चंद्रभागा-13(6264 मीटर) एवं डीकेडी-2 (5670 मीटर) का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया गया था। इस टीम मे साहस दिखाने से पूरे देश मे राजेन्द्र नाथ की बड़ी सराहना हो रही है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments