Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस से आज की बड़ी खबर , किशोर उपाध्याय नहीं जाएंगे बीजेपी...

कांग्रेस से आज की बड़ी खबर , किशोर उपाध्याय नहीं जाएंगे बीजेपी , कांग्रेस आलाकमान ने अपने इस ब्राह्मण चेहरे को मना लिया है

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर किशोर उपाध्याय की अब बीजेपी में जाने की संभावना नहीं माना जा रहा है कांग्रेस आलाकमान ने किशोर उपाध्याय को मना लिया है सूत्र बताते हैं राहुल गांधी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से किशोर उपाध्याय की बात हुई है जिसके बाद अब किशोर उपाध्याय ने लगता है बीजेपी में जाने का मन छोड़ दिया है ।

आपको बता दें किशोर उपाध्याय कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरे हैं ऐसे में अगर किशोर उपाध्याय कांग्रेस छोड़ बीजेपी में चले जाते तो कांग्रेस की ब्राह्मण हित की पार्टी होने के दावे को झटका लगता है माना जा रहा है किशोर उपाध्याय अब टिहरी से चुनाव भी ना लड़े आपको बता दें किशोर उपाध्याय को मनाने में पार्टी के पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश का बड़ा योगदान रहा है पिछले दिनों मोहन प्रकाश ने पार्टी के ब्राह्मण नेताओं से बातचीत की थी जिसके बाद से लगातार किशोर उपाध्याय को मनाने की बात की जा रही। वही किशोर उपाध्याय के बीजेपी में भी शामिल ना होने से इस बात को लेकर हवा मिल रही थी कि किशोर उपाध्याय को मनाने की कोशिश जारी है ऐसे में किशोर का बीजेपी में ना जाना कांग्रेस को राहत दे सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments