Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डUniversity:सभी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू,जानिए कहां कराएं पंजीकरण और लास्ट...

University:सभी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू,जानिए कहां कराएं पंजीकरण और लास्ट डेट

अब थियेटर के क्षेत्र में राज्य की प्रतिभाओं को दून में ही प्रोफेशनल डिग्री मिल सकेगी। दून विवि इस साल से एमए थियेटर का नया डिग्री कोर्स शुरू कर रहा है। दो साल के इस कोर्स के लिए स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा बायोलाजिकल साइंस से बीएससी और एमएससी भी इस सत्र से शुरू हो रहा है। आज से विवि में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। विवि की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि आज से सभी कोर्सों के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। जो 20 अगस्त तक चलेंगे।

तब तक सभी बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट नहीं आते हैं तो रजिस्ट्रेशन की तिथि आगे बढ़ाई जाएगी।  प्रो. डंगवाल के अनुसार इस बार एमए थियेटर और बायोलााजिकल साइंस में यूजी-पीजी कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। बायोलाजिकल साइंस में बायोलाजी, बॉटनी, जूलॉजी के अलावा बायो टैक्नोलाजी की पढ़ाई करायी जाएगी। विवि इस साल से गढ़वाल,कुमाऊंनी और जौनसारी में भी सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है।

विवि में मंगलवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एडमिशन के लिए शुरू किए जा रहे हैं। छात्र अपनी सहूलियत के हिसाब से विवि की वेबसाइट, ईमेल या फोन नंबर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। या विवि आकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। छात्रों की सहूलियत को देखते हुए एमए थियेटर व बायोलाजिकल साइंस सहित कई नए कोर्स भी शुरू किए गए हैं।
प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, कुलपति दून विवि

यहां करें रजिस्ट्रेशन: वेबसाइट-www.doonuniversity.ac.in
ईमेल[email protected]

डीबीएस में आज से नहीं हो पाएंगे रजिस्ट्रेशन
डीबीएस पीजी कालेज में भी आज से एडमिशन के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने थे। लेकिन ऐन मौके पर प्रक्रिया को टाल दिया गया है। डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. वीसी पांडे ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से मंगलवार से रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को इसके लिए बैठक रखी गई है। इसमें अगली डेट निर्धारित की जाएगी। जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments