Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डUpdate:उत्तराखंड में 15 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट,देहरादून में आज...

Update:उत्तराखंड में 15 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट,देहरादून में आज सुबह से बारिश

उत्तराखंड में 15 अगस्त के दिन बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में बारिश स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने पर्वतीय एवं मैदानी जिलों में कहीं-कहीं तीव्र और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पांच दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बौछारें और कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जबिक, 13, 14 और 15 अगस्त को भी कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दून में भी 15 अगस्त तक बारिश के दो से तीन दौर तक चल सकते हैं। बाकी समय आसमान बादलों से आच्छादित रहेगा। वहीं बुधवार को दून में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24 तक रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments