Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डWeather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले दो दिन ऊंचाई...

Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले दो दिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में शुक्रवार को पर्वतीय जिलों में मौसम विभाग ने शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी जिलों में विशेषकर ऊधमसिंह नगर हरिद्वार जनपद में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग देहरादून, टिहरी पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि हरिद्वार देहरादून, पौड़ी नैनीताल ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

राज्य के मैदानी जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने से कहीं-कहीं सड़क यातायात में बाधाएं आ सकती है। कुछ क्षेत्रों में हवाई अड्डों पर न्यूनतम सीमा तक दृश्यता क्षेत्र विमान लैंडिंग, टेक ऑफ को प्रभावित रह सकती है। आठ जनवरी को पूरे प्रदेश में समान रूप से मौसम खराब रहेगा। आठ और नौ जनवरी को प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 10 जनवरी को कुछ जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 10 जनवरी के बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments