Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनअंकिता भंडारी प्रकरण: सीएम धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की, केंद्र...

अंकिता भंडारी प्रकरण: सीएम धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की, केंद्र सरकार लेगी अंतिम फैसला

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। अंकिता के माता–पिता से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की संस्तुति कर दी है। अब इस मामले में अंतिम निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूर्ण संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

सीएम धामी ने बताया कि प्रकरण से जुड़े सभी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया और राज्य सरकार की ओर से अदालत में प्रभावी एवं सशक्त पैरवी सुनिश्चित की गई। वर्तमान में सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखी गई है। सीबीआई जांच की संस्तुति इसी कड़ी का हिस्सा है, ताकि मामले में किसी भी प्रकार का संदेह न रहे और पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments