Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअनाथ बच्चों के साथ राजपुर रोड विधायक खजानदास ने काटा केक

अनाथ बच्चों के साथ राजपुर रोड विधायक खजानदास ने काटा केक

देहरादून। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने अपना जन्मदिन बाल वनिता आश्रम में बच्चों को नाश्ता एवं उपहार बांटकर मनाया। विधायक खजानदास ने महानगर कार्यालय में 16 जून 2013 को केदारनाथ जलप्रलय में जान गंवाने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं कोविड-19 में जान गंवाने वाले लोग की आत्मा की शांति के लिए हवन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कोविड-19 से प्रभावित जरूरतमंद लोग को राशन किट बांटी और स्थिति सामान्य होने तक हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विधायक के जन्मदिन पर बांटा भोजन

आंबेडकर नगर मंडल ने विधायक खजान दास के जन्मदिन के अवसर पर भोजन वितरित किया। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में विधायक खजानदास व महापौर सुनील उनियाल गामा की मौजूदगी में घंटाघर के समीप दोपहर का भोजन वितरित किया गया। मंडल के सभी कार्यकर्त्‍ताओं ने विधायक की दीर्घायु होने व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments