Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअनाथ बच्चों से फीस नहीं लेगा सीबीएसई

अनाथ बच्चों से फीस नहीं लेगा सीबीएसई

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षा शुल्क और पंजीकरण शुल्क माफ करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान सभी क्षेत्रों का कामकाज प्रभावित होने और माता-पिता को खोने से बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला लिया गया है। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड ने फैसला लिया है कि 2021-22 के शैक्षणिक सत्र में उन बच्चों का परीक्षा और पंजीकरण शुल्क माफ किया जाएगा, जिन्होंने कोरोनाकाल में अपने माता-पिता को खोया है। महामारी के चलते कई व्यवसाय और नौकरियां प्रभावित हुई हैं, जिसकी वजह से अभिभावक और छात्र लगातार परीक्षा शुल्क में छूट की मांग कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments