Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअफगानिस्तान में फंसें उत्तराखंडियों की वापसी के लिए मुख़्यमंत्री ने की विदेश...

अफगानिस्तान में फंसें उत्तराखंडियों की वापसी के लिए मुख़्यमंत्री ने की विदेश मंत्रालय से की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अफगानिस्तान में उत्तराखण्ड के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें वापिस सकुशल लाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। ये लोग जल्द ही सकुशल अपने घर वापस आ जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आज ही इस संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में भी बात कर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  हम केन्द्र सरकार के लगातार सम्पर्क में हैं।  केन्द्र सरकार द्वारा अफगानिस्तान से प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments