Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब पूरे दिन खुला रहेगा गांधी पार्क

अब पूरे दिन खुला रहेगा गांधी पार्क

अब पूरे दिन खुला रहेगा गांधी पार्क, सर्द मौसम में लीजिए गुनगुनी धूप का मजा

देहरादून। दून शहर के बीचोंबीच स्थित गांधी पार्क अब दिन में भी खुलना शुरू हो गया है। अब पार्क सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक लगातार खुला रहेगा। अब तक सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक पार्क बन्द रहता था। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि पार्क लोगों की सुविधा के लिए है। इसलिए पार्क ज्यादातर समय खुले रहेंगे।

अभी तक पार्क सुबह पांच बजे से लेकर 10 बजे और फिर दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक खुला रहता था। दिन के समय 10 से एक बजे तक पार्क में लोगों की एंट्री बंद रहती थी। इस बीच लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अक्सर लोग लंबे समय तक पार्क के बाहर खड़े होकर गेट खुलने का इंतजार करते थे। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने तत्काल लोक निर्माण अनुभाग को आदेश जारी किया कि गांधाी पार्क का गेट दिन के समय खुला रखें। ताकि स्थानीय लोग और पर्यटक यहां दिन के समय बैठ सकें व घूम फिर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments