Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब सीएनजी से चलेंगी रोडवेज की बसें, तैयारी तेज, टेंडर निकाला

अब सीएनजी से चलेंगी रोडवेज की बसें, तैयारी तेज, टेंडर निकाला

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें जल्द ही सीएनजी से चलेंगी। निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। रोडवेज की 600 बसों को डीजल से सीएनजी में परिवर्तित किया जाएगा।

दरअसल, परिवहन निगम ने बीते दिनों दिल्ली से कुछ बसें इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से लीज पर ली थीं, जो कि सीएनजी से चलती हैं। यह दून-दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं। इन बसों से डीजल वाहन के मुकाबले रोडवेज को खासी कमाई हो रही है। पिछले दिनों इसी आधार पर बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया था कि परिवहन निगम की 600 बसों को सीएनजी में संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही निगम जो करीब 300 अनुबंधित बसें अपने बेड़े में जोड़ेगा, वह भी सीएनजी से संचालित होंगी। इसके लिए निगम ने बाकायदा प्रोत्साहन की योजना भी बनाई है।

इसी कड़ी में परिवहन निगम ने अपनी बसों में सीएनजी किट लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसमें करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है, जिसके लिए परिवहन निगम ने अपनी तैयारी कर ली है। निगम के मुताबिक, टेंडर निकलने के बाद सीएनजी में बसें परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments