Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर की गई सतपाल महाराज की घोषणा...

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर की गई सतपाल महाराज की घोषणा पर भड़की भैरव सेना, किया बुद्धि-शुद्धि हवन

देहरादून : दिवंगत बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर की गई पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की घोषणा पर भैरव सेना भड़क गई है। इसके विरोध में सोमवार को भैरव सेना कार्यकर्ताओं ने बुद्धि-शुद्धि हवन किया। गांधी पार्क के मुख्य द्वार के बाहर यह हवन किया गया।

स्मृति में फोटो प्वाइंट तथा यात्री विश्राम शेड बनाने का दिया था बयान

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में फोटो प्वाइंट तथा यात्री विश्राम शेड बनाने का बेतुका बयान दिया गया है।

कहा कि मंत्री का यह बयान उत्तराखंड की महान विभूतियों का अपमान है। जिसके विरोध में संगठन द्वारा कैबिनेट मंत्री को बयान वापस लेने के लिए बुद्धि-शुद्धी यज्ञ किया गया।

बता दें कि मंत्री सतपाल महाराज ने सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर केदारनाथ में सेल्फी प्‍वाइंट बनाने की बात कही थी, जबकि सुशांत की फ़िल्म केदारनाथ को उत्तराखंड सरकार ने प्रतिबंधित किया था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments