Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनअमृतकालम पुस्तक का भव्य विमोचन, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों...

अमृतकालम पुस्तक का भव्य विमोचन, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन के 60 वर्ष पूरे होने पर एनडीएमसी सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूसरे दिन अमृतकालम पुस्तक का भव्य विमोचन हुआ। यह पुस्तक राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष डॉ. नरेश बंसल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व पर आधारित है।

पुस्तक का विमोचन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा, विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस. गुरूमूर्ति और डॉ. महेश चंद्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अंत्योदय के मंत्र के साथ मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक मंच पर मजबूती से उभरा है।

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की सफल विदेश नीति का उदाहरण यूक्रेन-रूस युद्ध है, जहां भारत ने संतुलित भूमिका निभाई। वहीं राज्यसभा सांसद बंसल ने कहा कि यह पुस्तक भारत के आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनने की यात्रा को समर्पित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments