Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही थी योगा एक्सप्रेस, चलती ट्रेन के आगे...

अहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही थी योगा एक्सप्रेस, चलती ट्रेन के आगे कूदा ग्रामीण, मौत

ऋषिकेश: ऋषिकेश हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप योगा एक्सप्रेस अहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही थी। इस ट्रेन के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

सोमवार की दोपहर श्यामपुर पुलिस चौकी से कुछ आगे अहमदाबाद से ऋषिकेश आने वाली योगा एक्सप्रेस जैसे ही यहां पहुंची एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। रेल की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रेल सेवा को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा
दुर्घटना के कारण रेल सेवा को कुछ देर के लिए यहां रोकना पड़ा। श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी आदित्य सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद भट्ट (40 वर्ष) पुत्र सत्य प्रकाश निवासी भल्ला फार्म श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है।

यह हलवाई का काम करता था। रेलवे पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, जो घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments