Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ेगा, शासन स्तर की समिति लेगी...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ेगा, शासन स्तर की समिति लेगी अंतिम फैसला

उत्तराखंड की करीब 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए राहतभरी खबर है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही उनका मानदेय बढ़ाया जाएगा। मानदेय में कितनी वृद्धि होगी, इसका निर्णय शासन स्तर पर गठित समिति करेगी। यह जानकारी विभाग के निदेशक बी.एल. राणा ने दी।

समिति करेगी मानदेय वृद्धि पर निर्णय

निदेशक राणा के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर शासन में एक समिति बनाई गई है। विभाग की ओर से समिति के सामने अधिकतम वृद्धि करने की पैरवी की जाएगी। कार्यकर्ताओं को इस संबंध में आश्वासन भी दिया गया है।

सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति के लिए एक सप्ताह में नोटिफिकेशन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़े पदोन्नति मामलों पर भी विभाग सक्रिय हुआ है। निदेशक ने बताया कि सुपरवाइजर पदों पर प्रमोशन के लिए विभाग में जिन पदों पर रिक्तियां हैं, उनके लिए एक सप्ताह के भीतर आवेदन आमंत्रित कर दिए जाएंगे।

कल्याण कोष से मिलेगा एकमुश्त लाभ

विभाग में पहले से गठित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्याण कोष का भी लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। सेवानिवृत्त होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कम से कम एक लाख रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी। इसके साथ ही सेवा अवधि के आधार पर इस राशि में हर साल 5 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments