Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को धामी सरकार का तोहफा , सीएम की घोषणा से...

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को धामी सरकार का तोहफा , सीएम की घोषणा से ये होगा फायदा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर पैकेज घोषित किया है उससे जहां कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों में मदद मिलेगी वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सरकार ने इस पैकेज में बड़ा तोहफा दिया है मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पैकेज के अन्तर्गत आगामी 5 माह हेतु आशा फसिलिटेटर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 2-2 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप सी एवं डी के कार्मिकों को 3-3 हजार रूपये तथा चिकित्सकों को 10-10 हजार रूपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जायेगी। इससे लगभग 61000 कार्मिक लाभान्वित होंगे। साथ ही 1120 आशा फैसिलिटेटर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को एक-एक टैबलेट भी प्रदान किया जायेगा। इन कार्मिकों को कोविड-19 के दुष्प्रभाव से बचाने तथा इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उददेश्य से इन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक किट भी वितरित की जायेगी। उपरोक्त योजनाओं से लगभग 3,73,568 व्यक्ति लाभान्वित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments