Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआइएमए में परेड को लेकर पुल‍िस ने किया रूट डायवर्ट, यातायात प्‍लान...

आइएमए में परेड को लेकर पुल‍िस ने किया रूट डायवर्ट, यातायात प्‍लान देखकर ही घर से न‍िकलें

देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में 11 जून को आयोजित परेड कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। यह यातायात प्लान सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक लागू रहेगा।

प्लान के मुताबिक परेड के दौरान बल्लूपुर एवं प्रेमनगर की ओर से आइएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। आइएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। वहीं, घंटाघर से विकासनगर जाने वाले समस्त यातायात को बल्लूपुर चौक से डायवर्ट कर शिमला बायपास रोड होते हुए विकासनगर की ओर भेजा जाएगा। जबकि प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक (मिठी बेरी चौक) से गोरखपुर चौक होते हुए शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर भेजा जाएगा।

विकासनगर की ओर से आने वाले वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डाईवर्ट किया जाएगा। यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा। सेलाकुई व भाऊवाला से आने वाले सभी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव की ओर भेजा जाएगा। सभी भारी वाहनों को हरबर्टपुर, शिमला बाईपास चौक तथा बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments