Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास,...

आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के सीमाद्वार में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है। जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी विपिन मिश्रा की तहरीर पर वसंत विहार थाने में सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस भी जांच में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments