Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज आएगी अंकिता की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मंगलवार को आरोपितों को रिमांड...

आज आएगी अंकिता की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मंगलवार को आरोपितों को रिमांड पर लेगी पुलिस

देहरादून : अंकिता हत्‍याकांड मामले में आज सोमवार को फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट अंकिता के स्‍वजनों को सौंपी जाएगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को आरोपितों को रिमांड पर लेगी पुलिस
अशोक कुमार ने कहा कि एसआईटी ने काम करना शुरू कर दिया है। एसआईटी कुछ दिन वहीं कैम्प लगाएगी। बताया कि रिसॉर्ट के पूरे स्टाफ के बयान दर्ज किए जाएंगे। उनसे भी काफी जानकारी मिल जाएगी। वहीं मंगलवार को आरोपित पुलकित व उसके साथियों का रिमांड पर लिया जाएगा।

अंकिता के पिता ने की पटवारी पर कार्रवाई की मांग
हत्याकांड के मुख्य आरोपित पुलकित आर्या के साथ पटवारी वैभव के संबंधों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यही वजह है कि स्थानीय लोग वैभव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि इस आपराधिक षड्यंत्र में शामिल आरोपितों की तरह राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए। अंकिता के पिता विरेंद्र सिंह भंडारी भी इस मामले में शासन से वैभव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments