Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज नौ जिलों में बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट, दून समेत...

आज नौ जिलों में बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट, दून समेत 10 जिलों में स्कूल बंद

देहरादून : आज बुधवार को देहरादून, नैनीताल समेत नौ जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच देहरादून समेत 10 जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। पहाड़ों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में नदी-नालों के उफान पर आने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

ज्यादातर क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। खासकर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

नदी-नालों के जलस्तर में हो सकती है अत्यधिक वृद्धि

मौसम विभाग ने इसे लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने की आशंका है। साथ ही नदी-नालों के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और टिहरी में जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों की छु्ट्टी घोषित कर दी है।कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार और ऋषिकेश में 20 से 26 जुलाई तक अवकाश घोषित है।

नई टिहरी में आज शिक्षण संस्थाएं बंद

मौसम विभाग के भारी वर्षा के अलर्ट के चलते प्रशासन की ओर से बुधवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि मौसम विज्ञान की चेतावनी के चलते बुधवार को भारी वर्षा की संभावना को देखते जिले के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी शिक्षण संस्थानों के 1 से 12 तक की कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि विद्यालय में प्रधानाचार्य व शिक्षक यथावत रहेंगे।

इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्र को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभी फिलहाल बुधवार को एक दिन ही शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments