Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज सदन में महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

आज सदन में महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

देहरादून। सदन में गुरुवार को विपक्ष ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। बुधवार को विपक्ष ने सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। दिनभर हंगामा चला, दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। बाद में सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया। 

छह विधेयक पारित
सरकार ने राजभवन से लौटे दो विधेयकों सहित छह विधेयक पारित कराए। अंब्रेला विश्वविद्यालय विधेयक में एक संसोधन किया गया, जबकि उच्च शिक्षा से संबंधित दूसरे विधेयक को मूल रूप से पारित किया गया।

गुरुवार का बिजनेस तय

सरकार ने सत्र के आखिरी दिन गुरुवार के लिए भी बिजनेस तय किया। कार्यमंत्रणा की बैठक में तय हुआ कि बृहस्पतिवार को असरकारी कार्य होगा और प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल नहीं होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments