Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से टिहरी-श्रीनगर-गौचर के लिए हवाई सेवा शुरू

आज से टिहरी-श्रीनगर-गौचर के लिए हवाई सेवा शुरू

देहरादून। उड़ान योजना के तहत बुधवार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी-श्रीनगर-गौचर के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। पवन हंस एविएशन के माध्यम से इस सेवा को संचालित किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्चुअल हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। 

जौलीग्रांट से टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। एयरपोर्ट से सुबह 9.40 बजे पवन हंस का हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा और 10.05 बजे टिहरी पहुंचेगा।
यहां से 10.35 बजे श्रीनगर के लिए चलेगा और 11 बजे श्रीनगर पहुंचेगा। श्रीनगर से 11.30 बजे चलेगा और 11.50 बजे गौचर पहुंचेगा। इसी दिन 12 बजकर 20 मिनट पर गौचर से श्रीनगर, टिहरी होते हुए जौलीग्रांट वापस आएगा।

हवाई सेवा के लिए एक लैग यानी जौलीग्रांट से टिहरी का किराया 2903 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है। हवाई सेवा से जौलीग्रांट से टिहरी मात्र 25 मिनट में पहुंच सकते हैं। सरकार का मानना है कि हवाई सेवा से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

ये रहेगी किराये की दरें

स्थान                     किराया (रुपये में)
जौलीग्रांट से टिहरी        2903
टिहरी-श्रीनगर              2903
श्रीनगर से गौचर           2903
जौलीग्रांट से गौचर        8709

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments