Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से लग जाएगा 40 दिन का चिल्ला, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

आज से लग जाएगा 40 दिन का चिल्ला, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड आज से पड़ने वाली है। सौर मास गणना के अनुसार ठंड का यह दौर हेमंत और शिशिर के मिलन तक जारी रहेगा। सूर्य को धनु राशि में गए 15 दिन हो जाने पर पौष मास में प्रारंभ होने वाला यह चिल्ला 8 फरवरी तक लगा रहेगा। चिल्ले के इन 40 दिनों में गुड़, तिल और अग्नि से जुड़े अनेक पर्व पड़ रहे हैं।

सूर्य के 15 और मकर राशि में 25 दिन मिलाकर बनता है चिल्ला
भारतीय चिल्ले का प्रचलन उत्तर भारत के तमाम राज्यों में है। विशेषकर कृषक समाज की दैनंदिनी तो चिल्ले के हिसाब से काफी बदल जाती है। सूर्य प्रत्येक मास एक नई राशि में प्रवेश करते हैं। धनु राशि में सूर्य के 15 और मकर राशि में 25 दिन मिलाकर 40 दिनों का चिल्ला बनता है।

धनु राशि में सूर्य के 15 दिन 14 जनवरी को पूरे होंगे। उस दिन भगवान सूर्यनारायण मकर राशि में प्रविष्ठ होकर उत्तरायण हो जाएंगे। उसी दिन से सूर्य का ताप तिलतिल बढ़ने लगेगा। चिल्ले के समापन के बाद भी यद्यपि ठंड बनी रहेगी, अलबत्ता कोहरा, ढूंढ और शीतलहर समाप्त हो जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments