Monday, October 26, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से हरिद्वार से चलेगी नई दल्ली और काठगोदाम जनशताब्दी

आज से हरिद्वार से चलेगी नई दल्ली और काठगोदाम जनशताब्दी

देहरादून। देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी का संचालन आज देहरादून के बजाय हरिद्वार से होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार और रायवाला के बीच आरओबी निर्माण कार्य के चलते दोनों ट्रेनों को देहरादून लाने के बजाय हरिद्वार से वापस रवाना किया जाएगा। इसके अलावा हावड़ा- देहरादून उपासना एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से देहरादून पहुंचेगी।

स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि जिन यात्रियों को बुधवार को शताब्दी या जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा करनी है, उन्हें हरिद्वार पहुंचना होगा। उपासना एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से देहरादून पहुंचेगी। इसके अलावा देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदादेवी एक्सप्रेस समेत बाकी सभी ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments