Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधआत्म हत्या के उकसावे के जुर्म में अभियुक्त गिरफ्तार

आत्म हत्या के उकसावे के जुर्म में अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 27.10.2020 की प्रात पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसन्त विहार पर सूचना प्राप्त हुई थी कि महारानी बाग में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस सूचना पर थाना बसन्त विहार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मृतका पूजा रानी पत्नी सनोद कुमार पुत्री धूम सिंह निवासी सालियार सुल्लापुर रूढ़की हरिद्वार उम्र 27 वर्ष की पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई थी। मृतका के पिता धूम सिंह की तहरीर के आधार पर 306 आईपीसी के तहत अभियोग ससुराल पक्ष के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था, विवेचना के क्रम में दिनांक 22/01/21 को मृतका के पति सनोद कुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार देहरादून दाखिल किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments