Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआप ने किसानो के समर्थन में किया मुख़्यमंत्री आवास का घेराव,भारत बंद को समर्थन। 

आप ने किसानो के समर्थन में किया मुख़्यमंत्री आवास का घेराव,भारत बंद को समर्थन। 

किसान आंदोलन की गूंज अब उत्तराखंड के राजनैतिक गलियारों में भी जोर शोर से गूंजने लग गयी है जहां एक ओर कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया है तो वहीँ उत्तराखंड अपनी राजनैतिक जमीन तैयार करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने भी किसानो के समर्थन में खुल कर आ गयी है किसानो की मांगों को लेकर आज उत्तराखंड आम आदमी पार्टी ने मुख़्यमंत्री  आवास का आम आदमी पार्टी ने किया सीएम आवास का घेराव का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आप पार्टी अपनी जमीन तैयार करने में जुटी है,उत्तराखंड के मुद्दों को उठाकर पार्टी आने वाले चुनाव की तैयारी में जुटी है। किसानो को मुद्दे को लेकर भी आम पार्टी आज मुख़्यमंत्री आवास का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में  प्रदर्शन किया गया पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सीएम आवास से पहले रोक दिया,प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ जमकर की नारेबाजी की गयी।

देश अध्यक्ष एस एस कलेर ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की हर विधानसभा में सरकार के इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन करेगी,केंद्र सरकार की तानाशही को नहीं चलने दिया जायेगा। उन्होंने सभी लोगों से कल के बंद का समर्थन करने की अपील की और सरकार पर जवानो और किसानो को आमने सामने करने का आरोप लगाया।  उन्होंने  सरकार पर आरोप लगाया कि ये सरकार सिर्फ मोदी,अमित शाह और अम्बानी अडानी की है चयना हमारी सीमा में घुस रहा है और सरकार किसानो के लिये गड्ढे खोद रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments