Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआप नेता अरविंद केजरीवाल छह व सात फरवरी को आएंगे उत्तराखंड

आप नेता अरविंद केजरीवाल छह व सात फरवरी को आएंगे उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छह व सात फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। वह हरिद्वार में चुनाव प्रचार करेंगे। छह फरवरी को आप अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है।

अब तक छह बार राज्य में आ चुके हैं केजरीवाल
चुनावी घोषणा के बाद केजरीवाल का उत्तराखंड का यह पहला दौरा होगा। हालांकि इससे पहले वे छह दौरे कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर पांच वादों की गारंटी दी है। जिसमें हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, महिलाओं को एक हजार की सहायता राशि, मुफ्त तीर्थ यात्रा, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की गारंटी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments